छत्तीसगढ़ : नारायणपुर बस्तर में आज दिनांक 07 अप्रेल को पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां रविवार को आईटीबीपी और जिला पुलिस ने नक्सली जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली का नाम अंदो पदामी बताया जा रहा है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के तुसवाल से आईटीबीपी और जिला पुलिस की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। सूचना पर एक नक्सली जनमिलिशिय सदस्य को पुलिस दल ने घेराबंदी करके पकड़ा। आईजी श्री सिन्हा ने बताया कि अंदो पदामी पिछले कई साल से तोड़मा मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय रहा है। आरोपी पर पुलिस जवानों को एंबुश लगाकर मारने के प्रयास सहित कई मामले दर्ज है।