संसद की लोक लेखा समिति की आज और कल बैठक

Chhattisgarh

रायपुर। संसद की लोक लेखा समिति के सदस्य पार्लियामेंट के बजट से हुए कार्यों का अवलोकन करने छत्तीसगढ के दौरे पर है। समिति यहां पर नवा रायपुर स्थित मेफेयर में 26 और 27 अगस्त को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक करेगी। समिति के सदस्य इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए एक दिन पहले ही रायपुर पहुंच गए हैं। जिनमें समिति के अध्यक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, सांसद भर्तृहरि मेहताब, जगदंबिका पाल, सत्यपाल सिंह, रामकृपाल  व अन्य शामिल हैं।
समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि हर तीन माह में संसद की लोक लेखा समिति की बैठक किसी न किसी राज्य में होती है जहां समिति के सदस्य शामिल होते हैं। इसका काम सरकारी खर्चों के खातों की जांच करना है। जांच का आधार नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट होती है। लोक लेखा समिति की रिपोर्टों में सिफारिशें होती हैं जो तकनीकी रूप से सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं होतीं। लेकिन, उन्हें गंभीरता से लिया जाता है और सरकार संसद में कार्रवाई नोट्स भी रखती है। समिति में 22 सदस्य होते हैं जिनमें 15 लोकसभा के और 7 राज्यसभा के सदस्य होते हैं।
बस्तर दौरे पर समिति
गुधवार को रायपुर पहुंचने के बाद समिति के सदस्य गुरूवार को जगदलपुर के दौरे पर रवाना हुए। साथ कांग्रेस नेता भी इन सांसदों से सौजन्य मुलाकात की इनमें आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक अमितेश शुक्ला ने मुलाकात करते हुए औपचारिक चर्चा की। मंत्री लखमा के आग्रह पर सभी सांसद गुरुवार को जगदलपुर-चित्रकूट पर्यटन प्रवास पर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *