रायपुर। डीए सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस हड़ताल में लगभग 90 संगठनों के पांच लाख कर्मचारी शामिल है जिसकी वजह से प्रदेश के शासकीय काम बुरी तरह प्रभावित हो हैं।
प्रदेश भर के लाखों कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल को 90 संगठनों का समर्थन मिलने का दावा पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें लगभग 5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दो सूत्री मांगों में केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग शामिल है. सरकार ने सिर्फ 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया, जबकि कर्मचारी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित मांग कर रहे हैं..
अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से हजारों शासकीय कर्मचारियों ने रायपुर के बूढ़ा तालाब पर धरना दे रहे है। यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी है। कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे । वहीं विपक्ष ने भी इनकी मांगों का समर्थन किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने धरना स्थल बूढ़ा तालाब पहुंचे। साव ने कहा कि आज कर्मचारी अधिकारी कार्यालय में बैठकर जनता की सेवा कर रहे थे आज उन्हें अपनी मांगों के लिए बरसात में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। 130 कर्मचारी संगठन आज सड़क पर अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं आज ऐसी स्थिति हो गई कि राजधानी में आंदोलन प्रदर्शन केलिए जगह कम पड़ रही है जो बताता है कि यह सरकार कर्मचारी •अधिकारी के साथ कितना अन्याय और अत्याचार कर रही है। जिसकी वजह से आज पूरे प्रदेश में आंदोलन करना पड़ रहा है। बाइट: अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
वही स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अरुण साव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं इन लोगों ने 15 साल कर्मचारियों पर डंडा बरसाया कई कर्मचारियों की मौत हो गई, अपने समय में उन्होंने जो कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई उन पर अत्याचार किए हैं उसको याद करना चाहिए। हम तो शिक्षाको की भर्ती कर रहे हैं 15 हजार शिक्षकों की भर्ती हो रही हैं, हम रोजगार देने की बात कर रहे हैं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हो रही है उनके जमाने में 15 साल तक केवल आउटसोर्सिंग के जरिए काम होता था।
बाइट प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़