कांग्रेस ने मोदी का 15 लाख सबके खातों में यूं ही आने का विडियो किया जारी लेकिन कहा ‘‘नहीं चाहिये रामविचार नेताम के एक करोड़ रूपयें’’: शैलेश नितिन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 06 अप्रैल 2019। वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 15 लाख देने वाला विडियो दिखाने पर एक करोड़ रू. देने की घोषणा पर कांग्रेस ने मोदी जी की कांकेर की सभा के विडियो का लिंक जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांकेर के साथ-साथ ऐसी ही बात मोदी जी ने देश के अनेक स्थानों के सभा छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में भी कही थी जहां नकली लाल किला बनाया गया था। नकली लाल किले की ही तरह मोदी जी का कालाधन वापस लाने का संकल्प भी नकली निकला।

कालाधन वापस लेकर 15 लाख सबके खातों में डालने का विडियो जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि गरीब खातेदारों, सब्जी वालों, ठेले वालो, आम लोगों की गाढ़ी कमाई का गबन करके पाये गये एक करोड़ हमको नहीं चाहिये। हमें रामविचार नेताम के एक करोड़ नहीं चाहिये। इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक में बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा ने नार्को टेस्ट में रामविचार नेताम का एक करोड़ रू. देने की बात कही थी। हो न हो यह एक करोड़ रू. वही एक करोड़ है।

मोदी जी के कांकेर में दिये गये भाषण का लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *