स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख केंद्र रहे धमतरी के ग्राम भोथली से कंडेल बृजमोहन – अजय – रंजना करेंगे पदयात्रा

Chhattisgarh

रायपुर/12/08/2022/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृजमोहन अग्रवाल आज धमतरी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संध्या 6 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हनुमान प्रसाद मिश्रा के ग्राम भोथली से स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के गौरव ग्राम कंडेल जहाँ पर आज़ादी का अलख जगाने महात्मा गांधी स्वयं पहुंचे थे और कंडेल नहर सत्याग्रह में भाग लिया था ऐसे पूण्य गाँव तक तिरंगा एवं मशाल पदयात्रा में शामिल होंगे।

दोपहर 3:30 बजे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र गंगरेल डेम में नौकायन कर हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार करेंगे। 4.30 बजे धमतरी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। संध्या 5 बजे जिला भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *