बूढ़ा तालाब में नाव से तिरंगा लहराते हुए लगाए भारत माता के जयकारे

Chhattisgarh

रायपुर/12/08/2022/ आज़ादी का अमृत महोत्सव छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल निरंतर जनसंपर्क कर लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह कर रहे है। इसी तारतम्य में उन्होंने आज भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों व गणमान्य नागरिकों के साथ बूढ़ा तालाब, तेलीबांधा तालाब, महाराजबंध तालाब, कटोरा तालाब, नरेश्वर तालाब क्षेत्र में तिरंगा लहराते हुए जनसंपर्क किया।

बूढ़ातालाब में बोट पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तालाब के बीचों बीच तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया था।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आजादी की 75 वी वर्षगांठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश अमृत महोत्सव के रुप में मनाने जा रहा है। इस महोत्सव पर हर घर तिरंगा लगाए जाने हेतु लोगों को जानकारी देने विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। इसके पीछे सोच यही है कि राष्ट्र सम्मान और स्वाभिमान की भावना जन जन में जागृत हो।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की सरोवर हमारी धरोहर है इसी भावना के साथ हमने शहर के इन सरोवरों के चारों ओर तिरंगा झंडा लगाया गया। जिससे देशभक्ति पूर्ण एक मनोरम दृश्य सभी को देखने तथा घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रेरणा मिल रही है।

गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथ मे तिरंगा लेकर तालाब से सटे क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर तिरंगा झंडा लोगों को दिया तथा अपने घरों में झंडा लगाने का आग्रह किया।

बृजमोहन ने तिल्दा में निकाली तिरंगा यात्रा।
तिरंगा यात्रा के तहत बने कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल आज तिल्दा पहुंचे। यहां उन्होंने रायपुर सांसद सुनील सोनी, भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा शहर के गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *