सिंहदेव के निकट रिश्तेदार की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच कराएं मुख्यमंत्री- चंद्राकर

Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्य के पूर्व मंत्री तथा विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निकट रिश्तेदार सचिन की रेल से गिरकर मौत को संदिग्ध बताते हुए आशंका जाहिर की है कि यह राजनीतिक हत्या का मामला हो सकता है।  चंद्राकर ने कहा कि मृतक सचिन पूर्व में कांग्रेस विधायक पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार हुए थे। वे पेशी पर जा रहे थे। पेशी पर जाने की जानकारी गोपनीय नहीं हो सकती। इसलिए भाजपा इस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग करती है।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि भाजपा निष्पक्ष जांच के बाद सामने आए तथ्यों के प्रकाश में विस्तृत प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी। वर्तमान परिस्थितियों में यह सामान्य दुर्घटना प्रतीत नहीं हो रही।  मंत्री सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के बीच के विवाद में बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव से जान का खतरा होना बताया था। जिसका सिंहदेव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रतिरोध करते हुए सदन से बाहर निकल गए थे। ऐसी स्थिति में यह मामला न्यायिक जांच की जरूरत उत्पन्न कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले की तत्काल न्यायिक जांच के आदेश जारी कर मौजूदा हाईकोर्ट जज से उच्च स्तरीय जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *