कलेक्टर सरगुजा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, जनसम्पर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार का मामला

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के खिलाफ दो जनसंपर्क अधिकारियों से अमर्यादित व्यवहार, अपशब्दों के प्रयोग के मामले में शनिवार को संघ की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया। संघ ने यह भी मांग की है कि कलेक्टर सरगुजा अपने अमर्यादित व्यवहार के लिए तत्काल खेद व्यक्त करें। पूरी घटना के संबंध में संघ का प्रतिनिधिमण्डल जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेगा और उनसे संरक्षण की मांग करेगा।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ की शनिवार को राजधानी रायपुर में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार द्वारा सहायक संचालक दर्शन सिंह सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी सुखसागर वारे के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार और धमकी के साथ सुखसागर वारे को अनाधिकृत रूप से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय सरगुजा में संलग्न करने का कड़ा विरोध किया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा, जनसंपर्क का कार्य चौबीसों घंटे का है। सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह से देर रात तक अपने काम में लगे रहते हैं। जनसंपर्क अधिकारी राज्य सरकार की छवि निर्माण का काम करते हैं। उनसे यह कहना कि वे राज्य सरकार का प्रचार प्रसार न करें और केवल कलेक्टर का ही प्रचार-प्रसार करें, यह कतई उचित नहीं है । कलेक्टर सरगुजा का इस तरह का अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार कर्मठ अधिकारियों का मनोबल गिराने वाला और उन्हें हतोत्साहित करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *