छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन संचालक मंडल में तीन कांग्रेस विधायकों की नियुक्ति

Chhattisgarh

रायपुर।छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के संचालक मंडल को पुर्नगठन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लुंड्रा के कांग्रेस विधायक डॉ. प्रीतमराम तिर्की को संचातक मंडल का संचालक नियुक्त करते हुए संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संचालक के पद पर अब तक विभाग के प्रमुख सचिव को पदेन संचालक होते थे। कांग्रेस सरकार आने के बाद पहली बार इसमें विधायकों को नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल, डॉ. केके ध्रुव और डॉ. नीलाभ दुबे काे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के संचालक नियुक्त किया है। अब तक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख्य सचिव संचालक मंडल में शामिल थे। वे अध्यक्ष के रूप में इसका पूरा काम देखते थे। यह पहली बार है कि कांग्रेस सरकार ने विधायकाें को इसमें शामिल किया है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े दोनों विधायकों को शामिल कर राज्य शासन यहां पर दवाई और उपकरणों की खरीदी को सुनिश्चत करेगी। संचालक मंडन के अन्य सदस्य पूर्व की भांति अपना काम देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *