थाना कुरुद से चार और थाना मगरलोड से एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : धमतरी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर लंबित वारंटों एवं स्थाई वारंटों की तामिली के निर्देश पुलिस अधीक्षक दिए। आदेश के तहत थाना कुरुद से चार और थाना मगरलोड से एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कुरूद से आदिल रिजवी पिता नियाज रिजवी, निवासी बालाजी कॉलोनी, देवेंद्र कुमार साहू पिता मनीराम साहू निवासी ग्राम चारभाठा, संजय पटेल पिता यादराम पटेल ग्राम सिवनीकला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये आरोपी थाना कुरूद के स्थाई वारंटी थे, जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना मगरलोड से भी एक स्थाई वारंटी राधेलाल कमार पिता लेखराम कमार निवासी परसाबुड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। ये स्थाई वारंटी लंबे समय से फरार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *