रायपुर – आज CBSC क्लास 12th का रिजल्ट आज जारी हुआ हैं। छत्तीसगढ़ से 12th में लड़कियों ने बाजी मारी हैं। रायपुर की रहने वाली शाम्भवी शर्मा ने 99% के साथ टॉप किया हैं। शाम्भवी शहर के KPS स्कूल में 12th arts की स्टूडेंट हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद जब शाम्भवी अपने पैरेंट्स के साथ स्कूल पहुँची तो लोगो ने ताली बजा के स्वागत किया। शाम्भवी ने अपनी सफलता का श्रे अपने माता पिता को दिया, इसके साथ ही स्कूल के टीचर, फ्रेंड्स का भी साथ रहा। शाम्भवी ने बताया कि उन्होंने 12th की पढ़ाई पूरे डेडिकेशन के साथ किया।