रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का घर नहीं दे पर रही कांग्रेस सरकार से आग्रह करूंगा कि उनका राज्यांश दे और गरीबों को घर दे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर माना एयरपोर्ट पहुंचे।
यहां पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, क्या यहां पर फेडरल स्ट्रक्चर नहीं है। मैं न पूंछु कि राज्य सरकार मनरेगा के पैसे का क्या कर रही है। मैं कोई और बात नहीं कह रहा हूं, लेकिन मैं जान तो लूं कि जो गरीबों के आवास का पैसा है उसे क्यों नहीं ले रहे हो। मनरेगा जो शत-प्रतिशत 95 प्रतिशत भारत सरकार का है उसकी राशि किस कार्य में खर्च कर रहे हो। वही सब जानने आया हूं। वे रायपुर से सीधे कोरबा रवाना हो गए वे देर रात एनटीपीसी अतिथिगृह पहुंचेंगे। 14 जुलाई को नेशनल वाटरशेड कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद जिला प्रशासन की बैठक के साथ योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से भी चर्चा करेंगे। 15 जुलाई को विकास कार्य स्थलों का भी दौरा करेंगे।