रायपुर : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला है, पुरानी बस्ती इलाके में प्रेमी ने देर रात अपने प्रेमिका की हथौड़ी और ब्लेड से हत्या की उसके बाद हत्या के बाद युवक खुद भी फांसी पर झूला, मृतक कमलेश कुमार साहू और अर्चना साहू के बीच था प्रेम संबंध,शक में देर रात युवक ने की प्रेमिका की हत्या, मृतका डायल 112 में थी कार्यरत, वही युवक भी दुर्ग के पुलगांव स्थित विद्युत विभाग में था कार्यरत, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की घटना है।
घटना स्थल में मृतक के साथ मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, मृतक कमलेश कुमार साहू और मृतिका अर्चना साहू दोनों विगत 12 वर्षों से एक दूसरे को प्रेम किया करते थे. दोनों अविवाहित और एक ही ग्राम फेकारी, थाना उतई के रहने वाले थे. अर्चना विगत 5 वर्षों से डायल 112 में कॉल टेकर की नौकरी कर रही है. इस दौरान कमलेश का भी लगातार रायपुर में उसके पास आना-जाना रहा है. विगत कुछ समय से कमलेश को अर्चना और एक अन्य व्यक्ति के मध्य संबंधों को लेकर शक था, जिस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान रहता था।
शक में कमलेश द्वारा 12-13 जुलाई की रात लगभग 3:30 बजे को अर्चना के पुरानी बस्ती के किराए के मकान में अर्चना साहू को हथौड़े व ब्लेड से मारकर हत्या कर दी। और उसके बाद स्वयं भी फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। अर्चना के पड़ोसियों ने घटना के दौरान अर्चना को बचाने व मृतक को समझाने की कोशिश की, लेकिन कमलेश ने कमरा बंद कर अर्चना की हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर झूल गया।