मोबाईल , पर्स लूट करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Uncategorized

रायपुर : राजधानी के उरला थाना क्षेत्र का मामला, उरला पुलिस ने  मोबाईल पर्स एवं अन्य सामग्री छीना झपटी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की । जिसके कब्जे से 06 नग मोबाईल एवं एक मो.सा. कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये बरामद किया गया है।

थाना उरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरोरा, उरला एवं अन्य क्षेत्र में मोबाईल, पर्स छीना झपटी की शिकायते मिल रही थी , दिनांक 12.07.2022 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि मोबाईल व पर्स छीनने वाले लड़के वारदात की फिराक में बोरझारा के पास देखे गए है ,मौके पर पंहुच कर उरला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी की कार्यवाही करते हुये 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से अन्य वारदोतो में लूटपाट, चोरी किया गया 06 नग मोबाईल एवं वारदात के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला मो.सा. जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

थाना – उरला जिला – रायपुर (छ.ग.)
इस्ता. क्रमांक – /22 धारा – 41(1$4)जॉफौ/379 भादवि
गिरफ्तार आरोपी व पताः-
01.निकेश निषाद पिता हरि निषाद उम्र 19 साल साकिन रामायण चौक दर्री तालाब के पास अछोली थाना उरला रायपुर छ.ग.
02.तोरण पाल उर्फ लालू पिता स्व0 विजय कुमार पाल साकिन शीतला मंदिर के पास बीरगांव थाना उरला रायपुर छ.ग. हॉल पता- शांता स्वीट्स दुर्गा मंदिर के पास खमतराई रायपुर छ.ग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *