नई दिल्ली : शनिवार को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बनिहाल में हुए धमाके मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बनिहाल में भी पुलवामा की तरह सीआरपीएफ के ऊपर अटैक की साजिश रची गई थी। लेकिन जैश ने नहीं, बल्कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने आतंकी साजिश को अंजाम दिया था। इस मामले में रामबाण से ओवैस अहमद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।