विक्रम उसेंडी 01 अप्रैल को बस्तर दौरे पर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी कल 01 अप्रैल को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा करने के साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष उसेंडी कल 01 अप्रैल को भानुप्रतापुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गूकोंदल सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा के बाद वे 11 बजे अंतागढ़ विस क्षेत्र के बडग़ांव जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा करके उसेंडी दोपहर 12 बजे अंतागढ़ विस क्षेत्र के कापसी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से रवाना होकर वे अपराह्न 3.15 बजे बांदे पहुंचेंगे और वहां से रवाना होकर अपराह्न 04 बजे पखांजूर पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसेंडी रात्रि विश्राम पखांजूर में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *