धारधार हथियार से हमला, युवक का सिर हो गया धड़ से अलग

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कांकेर. पखांजुर क्षेत्र  में देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हो गई. एक महिला के घर बैठने गये ग्रामीण की अज्ञात व्यक्ति ने धारधार हथियार से ऐसा हमला किया कि सिर धड़ से अलग हो गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राकेश पिता एहन मंडल 34 वर्ष निवासी पी वी 41 पुरषोत्तम नगर गांव की ही एक महिला के घर बैठने गया था. युवक कुर्सी में बैठा ही था कि पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और धारधार हथियार से गले मे ऐसा हमला किया कि सिर धड़ से अलग हो गया. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंच गई है. जबकि इस ह्रदय विदारक घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है.

1 thought on “धारधार हथियार से हमला, युवक का सिर हो गया धड़ से अलग

  1. News should be full cover to report it’s like only half breef. Some vedio should be also maintains on this site

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *