नगर पालिक निगम बीरगांव,जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

Uncategorized

रायपुर 16 जून 2022/ छत्तीसगढ़ जिला योजना समिति निर्वाचन अधिनियम 1995 के नियम 4 के अनुसरण में तथा संशोधित अधिनियम 2001 के द्वारा रायपुर जिले के जिला योजना समिति के लिए निर्धारित सदस्यों की संख्या में से 1 सदस्य के निर्वाचन जिले के नगरीय निकाय बीरगांव के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई हैै।

जिला योजना समिति निर्वाचन नियम 1995 के नियम (8) के तहत अनुविभागीय अधिकारी  देवेन्द्र पटेल को जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति के निर्वाचन सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *