बड़ी खबर: एलन मस्क को बड़ा झटका : OpenAI के खिलाफ मुकदमे में हार, कोर्ट ने दावों को किया खारिज

Uncategorized

बिग ब्रेकिंग : नई दिल्ली : दुनिया की चर्चित AI कंपनी OpenAI के खिलाफ दायर हाई-प्रोफाइल मुकदमे में अरबपति कारोबारी Elon Musk को बड़ा झटका लगा है। कैलिफोर्निया की जूरी ने सोमवार को मस्क के दावों को खारिज करते हुए फैसला OpenAI के पक्ष में सुनाया।Oakland Federal Court में हुई सुनवाई के दौरान जूरी ने सर्वसम्मति से माना कि मस्क ने यह मुकदमा काफी देर से दायर किया था। इसके साथ ही जूरी ने उस आरोप को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि OpenAI ने मानवता के हित में AI विकसित करने के अपने मूल उद्देश्य से हटकर कॉरपोरेट मुनाफे को प्राथमिकता दी है।,,,,,मामले में Sam Altman का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आया था। मस्क का आरोप था कि OpenAI अब एक “लाभ केंद्रित कंपनी” बन चुकी है, जबकि इसकी शुरुआत मानवता के हित में सुरक्षित AI विकसित करने के उद्देश्य से हुई थी।हालांकि अदालत ने मस्क के तर्कों को पर्याप्त आधार वाला नहीं माना और OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले को AI इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे OpenAI को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है।,,,,गौरतलब है कि एलन मस्क OpenAI के शुरुआती सह-संस्थापकों में शामिल रहे हैं, लेकिन बाद में उन्होंने संगठन से दूरी बना ली थी। इसके बाद से मस्क लगातार OpenAI और उसके संचालन मॉडल पर सवाल उठाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *