मुख्यमंत्री आज दिल्ली जाएंगे

Uncategorized

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार की शाम को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। वहां पर वे सोमवार को कांग्रेस द्वारा ईडी कार्यालय के देश व्यापी घेराव में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जशपुर जिले में विधानसभा क्षेत्रों के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को बीच में रद्द कर रविवार को रायपुर लौटेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। सोमवार को ही राहुल गांधी दिल्ली के ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दिल्ली में इस दौरान घेरव करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से लौटने के बाद मंगलवार से भेंट मुलाकात के कार्यकम में जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *