रायपुर – कवि नगर थाना क्षेत्र का मामला है। अंबेश नामदेव ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मीडिया सिटी, बीएसयूपी कालोनी रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 25.05.2022 को अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर परिवार के सहित भोपाल चले गया था। दिनांक 09.06.2022 को प्रार्थी के पड़ोसी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है दरवाजा खुला हुआ है। जिस पर प्रार्थी घर आकर देखा तो घर के बाहर दरवाजा का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ पडा था अलमारी, अटैची खुला हुआ था। अटैची में रखे नगदी रकम, 01 नग आयरन, तथा 01 नग हाथ घडी नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 85/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
02. विवरण – प्रार्थी मुकेश वर्मा ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मिडिया सिटी, बीएसयूपी कालोनी रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 07.06.2022 को प्रार्थी अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर परिवार सहित अपने ग्राम मानपुर पहाड़ी गंडई राजनांदगांव गया था। प्रार्थी दिनांक 09.06.2022 को प्रार्थी के बड़े भाई ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है दरवाजा खुला हुआ है। जिस पर प्रार्थी घर आकर देखा तो घर के बाहर दरवाजा का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था तथा नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसके अतिरिक्त उक्त स्थान स्थित अन्य 04-05 मकानों में भी लगे ताला को तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्रीमती रत्ना सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों सहित आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों के द्वारा मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक लड़के के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लड़के की पतासाजी कर पकड़ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त दूसरे लड़के को भी पकड़ा गया।
विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की *नगदी रकम 2630/- रूपये एवं 01 नग इलेक्ट्राॅनिक प्रेस* जप्त कर कार्यवाही की गई। घटना में संलिप्त 01 बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है।