रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ की हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले में जमानत मंजूर कर दी है। जिसके बाद भूपेश बघेल के निवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। चैतन्य बघेल जुलाई 2025 से छत्तीसगढ़ के हजारों करोड़ों के शराब घोटाले में जेल में थे। ईडी ने आरोप लगाया है कि चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में से सैकड़ों करोड़ रुपए मिले है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। भूपेश बघेल ने चैतन्य बघेल की जमानत पर खुशी जाहिर की और कहा सत्ता परेशान हो सकता है पराजित नहीं।
चैतन्य बघेल को शराब घोटाले का आरोपी बताया गया और उसे ईडी के अनुसार फरार आरोपी पप्पू अग्रवाल के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।घर के सामने हुई आतिशबाजी,शराब घोटाले में जेल गए थे चैतन्य,जुलाई 2025 से थे जेल में, हाईकोर्ट ने दी बेल,भूपेश बोले सत्य परेशान लेकिन पराजित नहीं हो सकता।