रायपुर/ 21 मई / आज बृजमोहन अग्रवाल द्वारा हनुमान चालीसा के ब्रेल लिपि संस्करण पुस्तक का विमोचन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल नागपुर एवं दि ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन, नागपुर के संयुक्त उपक्रम द्वारा निर्मित व संत गुलाब राव महाराज संगणक केंद्र, अंध विद्यालय नागपुर के द्वारा किया गया।
विमोचन का कार्यक्रम शुभांगी आप्टे के उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर हीरापुर अंध विद्यालय की छात्रा कु. मंदाकनी रघुवंशी व संध्या पैकरा ने ब्रेल लिपि के पुस्तक का वाचन किया।