चित्रा पटेल : रायपुर : कोरबा में परसा कॉल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा जंगल बचाने आंदोलन किया जा रहा है।
कोल ब्लॉक खदान के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं पत्रकारों ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री जल जंगल जमीन के बचाव की कवायद करते हैं, इस मामले में कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की कोल ब्लॉक जंगल और पहाड़ों के नीचे है कोयला उत्खनन के लिए जंगल काटने पर्यावरण संरक्षण के नियम वन अधिनियम और अन्य नियमों के तहत वन विभाग मंजूरी देती है। देश को कोयले की आवश्यकता है इसके लिए नियमों के तहत इसकी मंजूरी दी जाती है अभी आपने देखा कि ऊर्जा संकट के कारण देश में कई ट्रेनें बंद कर दी गई । इन सब के लिए भी कोयले की आवश्यकता है राज्य सरकार ने यह कोशिश की है कि नियमों के तहत कोल खदानों में खनन के लिए कार्यवाही हो इस मामले में वहां रहने वाले आदिवासियों और नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा जंगलों में पेड़ काटने पर मुआवजे का प्रावधान दी है जो नियमों के तहत दिया जाएगा।