प्रमोद दुबे जनता के हित मे फैसला लेने वाले व्यक्ति है : विकास उपाध्याय

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 28 मार्च 2019 रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को जिताने के लिए विधायक विकास उपाध्याय लगा रहे ऐड़ी चोटी का जोर पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डो

में जनसम्पर्क कर रहे हैं। इसी जनसंपर्क के अन्तर्गत आज पश्चिम विधानसभा के रायपुरा एवं दीनदयाल उपाध्याय नगर में संकल्प दिलाकर प्रमोद दुबे को अधिक मतो से विजय बनाने की अपील किये रायपुरा एवं डीडी नगर में महिला,बुजुर्गो को प्रत्याशी प्रमोद दुबे का पोस्टर रख प्रमोद दुबे को विजय बनाने का संकल्प दिलाया गया। डीडी नगर में पूर्व पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्ञानेश शर्मा ने संबोधन करते हुए कहा कि रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रमोद दुबे एक मिलनसार जुझारू एवं कर्मठ सील व्यक्ति है। रायपुर लोकसभा में भी हमें प्रमोद दुबे को विजई बनाकर दिल्ली तक पहुंचाना है। प्रमोद दुबे एक मेहनती मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्ति है पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज जिस तरह से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है यह सब आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत व आशीर्वाद पर बनी है कांग्रेस वह पार्टी है जो कहती है सो करती है बीजेपी के राज में आज आम आदमी की कमर तोड़ के रख दी है नोट बंदी जीएसटी से ना जाने कितने युवा आज बेरोजगार हो गए हैं लोगों के पास रोजगार नहीं है विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी एक मध्यम वर्गीय परिवार से है जिन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की यह वार्ड में पार्षद रहते हुए जनता के हित मे निर्णय लिए एवं वर्तमान में महापौर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *