पत्रकारों की सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, और इसे लेकर किसी भी तरह का समझौता  संभव नहीं : नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 19 फ़रवरी2021, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष , अध्यक्ष संचार विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर कहा है कि छ ग के पत्रकार अपने जान जोखिम में डालकर कवरेज करते हैं,जरूरत है कि पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हर पक्ष इसमें सहयोग करे, नगरपालिका ,कार्यपालिका, विधायिका तीनों के अपने कार्य है ,आगे यह कहा कि एक पत्रकार ही ऐसा होता जो बिना किसी अधिकार से अपनी पूरी लगन से अपनी जान हथेली में रख कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने पाठक जनों तक खबर को पहुंचाने के लिए काम करता है,पत्रकारों की सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, और इसे लेकर किसी भी तरह का समझौता  संभव नहीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *