पहले डॉ. पुनीत गुप्ता हुये बीमार, फिर हो गये फरार : धनंजय सिंह

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 28 मार्च 2019 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने दामाद पुनीत गुप्ता पर हो रही कानूनी कार्यवाही को राजनीतिक द्वेष बताया इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दमाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ चार सौ बीसी का प्रकरण दर्ज है जो डीकेएस के अधीक्षक ने दर्ज कराया है। चारसौबीसी के प्रकरण पर पुलिस प्रशासन ने पुनीत गुप्ता को बयान दर्ज कराने थाना में उपस्थित होने का नोटिस दिया। पुलिस की नोटिस मिलने के बाद पुनीत गुप्ता बीमार हो गये, फिर फरार हो गये। डॉ. पुनीत गुप्ता अपने ससुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल कर पुलिस के बुलावे को नजर अंदाज कर रहे है। डॉ. रमन सिंह बतायें पुनीत गुप्ता चार सौ बीसी के प्रकरण में जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे है? धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कानून पर भरोसा है तो उन्हें पहले अपने दामद डॉ. पुनीत गुप्ता को पुलिस के हवाले करना चाहिए और चार सौ बीसी के जांच में सहयोग करना चाहिये। 15 साल तक रमन सिंह की सरकार और पांच साल से केंद्र में बैठी मोदी की सरकार राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने राज्य की ईओडब्ल्यू, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, सीबीआई, ईडी, आईटी डिपार्टमेंट सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओ की शक्तियों का दुरुपयोग करती रही है। अब जब कानून अपना काम निष्पक्षता और ईमानदारी से कर रही है तो रमन सिंह को इसमें राजनीतिक द्वेष दिख रहा है। अगर पुनीत गुप्ता ने कुछ गड़बड़ नही किया है तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिये। लेकिन जिस प्रकार से पुनीत गुप्ता पुलिस से भाग रहे है इससे स्पष्ट हो गया दाल में कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *