ब्रेकिंग न्यूज : रायपुर : छ ग लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे कृष्ण कुंज,नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का किया जाएगा रोपण।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के दिए निर्देश।
वृक्षारोपण स्थल का नाम कृष्ण कुंज होगा
आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में कृष्ण कुंज में वृक्षों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण के लिए मुख्यमंत्री की अनोखी पहल, जन्माष्टमी पर वृक्षारोपण कर बनाए जाएंगे कृष्ण कुंज।
ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे
कृष्ण कुंज में सांस्कृतिक महत्व के पेड़ लगाए जाएंगे, बड़े पैमाने पर पेड़ संरक्षित होंगे।बड़े पैमाने बरगद, पीपल, नीम और कदम्ब के पेड़ लगेंगे।वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने मुख्यमंत्री की पहल।