शक्ति :-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास, पलाड़ी खुर्द में कक्षा 9वीं के छात्र उमेश कंवर का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास में हड़कंप मच गया, जबकि अस्पताल पहुंचे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
जिले के एकलव्य आवासीय आश्रम में 9वीं कक्षा के छात्र उमेश कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। छात्र का शव आश्रम के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आश्रम प्रबंधन पर छात्र को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अधीक्षक और प्राचार्य के खिलाफ तत्काल निलंबन एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की।परिजनों ने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।

कुछ समय तक उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।चार दिन पहले की थी शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाईमामले ने इसलिए भी गंभीर रूप ले लिया है क्योंकि परिजनों का दावा है कि चार दिन पहले ही आश्रम अधीक्षक और प्राचार्य के खिलाफ छात्र को प्रताड़ित किए जाने की लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो कोई जांच की गई और न ही छात्र की सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाया गया।परिजनों ने सहायक आयुक्त पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती, तो शायद आज उमेश की जान बच सकती थी।पुलिस जांच में जुटी, अस्पताल में भारी तनावघटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों, कथित प्रताड़ना और आश्रम प्रबंधन की भूमिका की हर पहलू से जांच की जा रही है।फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बाराद्वार पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।