केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का छत्तीसगढ़ प्रवास

Chhattisgarh

रायपुर। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 04 मई को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 04 मई को सुबह 10:45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे व हेलीकाॅप्टर से बीजापुर के लिए रवाना होंगेे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री  राय बीजापुर में पहले विभिन्न जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे व जिले में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री  राय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय अपने बीजापुर प्रवास के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ रात्रि भोजन करेंगे. केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 5 मई को सुबह बीजापुर से रायपुर आएंगे व रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *