छत्तीसगढ़ : रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सपरिवार पोलिंग बूथ में जाकर अपना मतदान किया। सुनील सोनी के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सुनील सोनी ने अपने परिवार सहित नयापारा स्थित महाराणा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अपना वोट डाला । सुनील सोनी का मुकाबला कांग्रेसे के प्रमोद दुबे के साथ है।
वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे रायपुर के महापौर है और एक तरफ भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रायपुर के पूर्व महापौर थे, जो कि उनके कार्यकाल में वाईट हाऊस (नगरनिगम – गाँधी चौक स्थित है) बना है व कई पानी टंकी की बनवाई गई हैं। अब आगामी रायपुर लोकसभा का सत्ता की सीट किसके हिस्से होगी ,इसका रिजल्ट मई में आयगी।