कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पढाएंगे अनुशासन का पाठ…. अगले महीने से चार संभागों के प्रशिक्षण शिविर

Uncategorized

रायपुर। कांग्रेस ने मिशन 2023 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन में प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कांग्रेस और उनकी अनुषंगिक संगठनों की बैठक लेकर सेवा दल को प्रशिक्षण अनिवार्य करने को कहा है। कांग्रेस सेवादल को मई में सरगुजा, जून में दुर्ग, जुलाई में बिलासपुर और अगस्त में रायपुर संभाग में एक-एक प्रशिक्षण शिविर लगाएगी।
राजीव भवन में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा करके प्रदेश के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली।
छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी चंदन यादव और सप्तगिरी शंकर उलका ने शनिवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर बात हुई। प्रशिक्षण की जरूरत महसूस होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संभागवार प्रशिक्षण शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के मूल सिद्धांतों, पार्टी अनुशासन आदि का पाठ पढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन को सौंपी। यह तय किया गया कि मई से अगस्त महीनों के बीच संभागवार प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं। सेवादल के लोगों के साथ मुख्य संगठन के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
हर बूथ से एक को प्रशिक्षण का प्रस्ताव
सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने बताया, उन्होंने विधानसभावार प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव दिया है। इसमें प्रत्येक बूथ से कम से कम एक पदाधिकारी को बुनियादी प्रशिक्षण देने की बात है। अगर पार्टी इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का एक बड़ा वर्ग तैयार किया जा सकता है।
संगठन के गतिविधियों की ली जानकारी
चर्चा कर उनके संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया तथा आगामी महीनों की कार्ययोजना, सदस्यता अभियान में योगदान, कार्यकारिणी की स्थिति और निष्क्रिय पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के परफार्मेंस के संबंध में जानकारी मांगी। बूथ लेवल पर कार्यक्रम बनाने कहा गया। संगठन की समीक्षा कर निष्क्रियों लोगों को हटाने का निर्देश दिया गया। महिला कांग्रेस से महंगाई को लेकर आंदोलन करने को कहा तथा महिलाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का निर्देश दिया।
बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत बनाएं
युवा कांग्रेस, एनएसयूआई से सरकार की योजनाओं के प्रचार तथा बूथ लेवल तक संगठन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिया गया। संचार विभाग की समीक्षा में ब्लॉकों तक मुद्दे पहुंचाने के लिये संचार विभाग द्वारा बनाये गये नेटवर्क की समीक्षा किया गया। असंगठित मजदूर कांग्रेस को मजदूरों में कांग्रेस सरकार की योजना पहुंचाने को कहा गया। किसान कांग्रेस को निर्देश दिया कि गौठान में भी किसान कांग्रेस सरकार की योजना की मॉनिटरिंग करें। संस्कृति प्रकोष्ठ का कलाकारों का मई में सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *