कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, सेक्टर 27, नवा रायपुर अटल नगर के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर विभिन्न विधाओं द्वारा दिया अनोखा संदेश

Uncategorized

रायपुर. 23 अप्रैल 2022. पृथ्वी दिवस (Earth Day) पर 22 अप्रैल को कृष्णा पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल, सेक्टर 27, नया रायपुर अटल नगर के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर, पेंटिंग, कविता, कहानी आदि के माध्यम से प्रस्तुतियां दी गईं तथा हाईस्कूल के बच्चों द्वारा सेक्टर 27 स्थित गोल चौक पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को अपने ओर आकर्षित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया तथा इस विषय पर भी प्रकाश डाला कि वह क्या चीजें हैं, जो पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस प्रकार विभिन्न विधाओं के माध्यम से बच्चों यह संदेश देने में सफल रहे कि- “पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बना कर ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है, जिससे पूरी मानवता स्वस्थ और समृद्धि रह सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *