शबरी माता का मंदिर खरौद में है, शिवरीनारायण की तर्ज पर खरौद में शबरी माता और लक्ष्मणेश्वर मंदिर का किया जाएगा विकास : सीएम भूपेश बघेल

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा शबरी माता का मंदिर खरौद में है, शिवरीनारायण की तर्ज पर खरौद में शबरी माता और लक्ष्मणेश्वर मंदिर का विकास किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में सुंदर स्थान है, जिन्हें पर्यटन के अनुकूल विकसित किया जाएगा।आज शिवरीनारायण के गोद में प्रदेशभर के लोगों का समावेश हुआ है, इस आयोजन के पीछे हमारा कोई स्वार्थ नहीं है।

आज शिवरीनारायण में 238 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। विभिन्न विकास के कार्य अलग-अलग विभागों द्वारा किए जाएंगे।पूरे प्रदेश में इस तरह का आयोजन नहीं हुआ है। रामायण मंडलियों का भव्य और बेहद सफल आयोजन के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। मैं जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी विभागों के साथियों को बधाई देता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *