सीएम बघेल ने राम नवमी के अवसर पर दूधाधारी मठ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

Uncategorized

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रामनवमी के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुँचकर पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ • खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर प्रांगण में स्थित श्री राम पंचायन मंदिर में भी पूजा अर्चना की, यहाँ भगवान राम माता सीता और अपने तीनो भाइयों के साथ विराजे हैं।

मुख्यमंत्री ने दूधाधारी मठ स्थित संकट मोचन हनुमान जी, बालाजी भगवान और राम पंचायतन मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एवँ माता जानकी की पूजा अर्चना की। उन्होंने महंत राजेश्री बलभद्र दास जी की समाधि के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूधाधारी मठ पहुंचने पर महंत राजेश्री रामसुंदर दास, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया ।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामनवमी की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राम वन गमन पथ का आज दूसरा चरण को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राम वन गमन पथ भगवान राम के वनवास का सबसे ज्यादा समय हमारे छत्तीसगढ़ में गुजरा है उनका ननिहाल यहां है इस नाते 9 स्थानों का चयन किया गया है पिछले साल चंदखुरी में लोकार्पण किया, इस साल शिवरीनारायण में कर रहे हैं इसके बाद आगे कार्यक्रम रहेगा। बाइट भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

इस अवसर पर गृह गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, श्रद्धालु एवँ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *