सामने आया राहुल गांधी का दोहरा चरित्र : शिवरतन

Chhattisgarh

रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी में अब तक घोषित सूची में एक भी महिला का नाम शामिल न होने पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। वे भाषणों में तो महिला सशक्तिकरण की खूब बातें करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में 11 में से 9 सीटों पर उम्मीदवारों की जो सूची जारी हुई है, उसमें किसी महिला का नाम शामिल नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण की जिस प्रकार बात गोलमोल होती है वैसी ही महिला सशक्तिकरण की बात भी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक 5 लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए है जिनमें से 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान चलाया जिससे हरियाणा जैसे प्रदेश में लिंग अनुपात बेहतर हुआ। भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबध्द है वही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार नही बनाया अब कांग्रेस पार्टी क्या मुंह लेकर महिलाओं से वोट मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *