विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र-वासियों से आशीर्वाद लेतेे हुुुए साथ मनाई होली : विकास पाठक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 21 मार्च को रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने जनता को होली की बधाई दी और विकास उपाध्याय ने कहा कि होली आपसी भाई चारा का त्यौहार है।होली का त्यौहार आप सभी के जीवन मे खुशिया लाये। उपाध्याय ने बड़ी गाड़ी सजाकर ढोल नगाड़े के साथ पश्चिम विधानसभा के सभी वार्डो में शारदा चौक ,फूल चौक से गाड़ी को झांकी के रूप पर सजाकर ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर होली मिलन का कार्यक्रम रामसागर पारा वार्ड,समता कालोनी,चौबे कालोनी ,रामनगर ,गुढ़ियारी ,विकास नगर,अशोक नगर,एकता नगर ,शुक्रवारी बाजार,ठक्कर बापा वार्ड ,जनता कालोनी,पहाड़ी चौक,रायपुरा,डीडी नगर, हीरापुर,टाटीबंध,सरोना,खमतराई,श्रीनगर आदि सभी वार्डो में जाकर प्राकृतिक रंग गुलाल एवं फूलो के सात होली मिलन का कार्यक्रम किया गया एवं लोगो से अपील की गई कि वे इस भाईचारे के त्यौहार को गुलाल एवं फूलो के साथ खेले, जिससे किसी को कोई शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना न करना पड़े व होली की हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *