छत्तीसगढ़ : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों को होली के दिन अपने व्यस्ततम ड्यूटी से कुछ समय निकालकर उनके क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों के घर जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देने तथा उनका हालचाल जानने के लिए निर्देशित दिये थे ,
जिससे आज पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़, थाना प्रभारी चक्रधर नगर, छाल , पुसौर, घरघोड़ा, सरिया, धर्मजयगढ़ उनके क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों के घर जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देने व हालचाल जानने पहुंचे थे । थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक युवराज तिवारी उनके क्षेत्र में निवासरत 23 असम राइफल्स के अमर शहीद शादिक लाल पटेल की छोटी बच्ची के लिए पिचकारी, रंग लेकर आशीर्वाद देने उसके घर पहुंचे थे । शहीद के परिजन निरीक्षक युवराज तिवारी से पूर्व परिचित हैं, बच्ची को रंग, पिचकारी दिये जाने से वह बहुत खुश थी । निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी छाल उनके क्षेत्र में निवासरत शहीद टानिक लाल के माता-पिता से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं देते हुए उनका हाल चाल पूछा , वहीं थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक आशीष वासनिक , शहीद सुभाष बेहरा के घर पहुंचे थे । पुलिस अधिकारियों को होली त्यौहार के दिन शहीद परिवारों के बीच पहुंचने पर काफी अच्छी अनुभूति हुई ।