आदतन चोर बन बैठे हैं मोर : शिवरतन शर्मा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को भाषा में संयम और मर्यादा बरतने की नसीहत दी है।
‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर टिप्पणी कर रहे कांग्रेस नेताओं की भाषा को ओछी बताते हुए प्रवक्ता व विधायक शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकपाल की नियुक्ति करने का अपना वादा पूरा करके बता दिया है कि भाजपा जो कहती है, वह पूरी प्रामाणिकता के साथ करती भी है। कांग्रेस ने तो वादा करके भी लोकपाल की नियुक्ति की इच्छाशक्ति तक नहीं दिखाई। अपने 10 साल के यूपीए शासन की विफलताओं के ढेर पर खड़े कांग्रेसी यह कतई न सोचें कि भाजपा की केन्द्र सरकार की विदाई की बेला आ गई है। दरअसल पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने जो सुधारवादी कदम उठाए हैं, आने वाले चुनाव में उन पर ऐतिहासिक जनादेश लेकर भाजपा अपने राष्ट्रवादी और जनकल्याणकारी कार्यों को और विस्तार देगी। कांग्रेसियों को तो सोचना अब यह है कि वे अपना राजनीतिक अस्तित्व कैसे बचाएं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *