भूपेश बोले-छत्तीसगढ़िया कुलपति के लिए आंदोलन जायज, राज्यपाल राजनीति न करें

Uncategorized

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने राज्यपाल को नसीहत दी है कि वो राजनीति करना बंद करें। छत्तीसगढ़ के लोग मांग कर रहे हैं, यह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल-फिलहाल जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, वो छत्तीसगढ़ के नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या छात्र राज्यपाल के समक्ष अपनी बात नहीं रख सकते हैं? उन्होंने राज्यपाल के बयान पर कहा कि उन्हें राजनीति करना बंद करना चाहिए, यह दुर्भाग्यजनक है। यह छत्तीसगढ़ के हित में नहीं है।
उत्तरप्रदेश रवाना होने से पहले बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तीसरे चरण का मतदान तो कल हो जाएगा। चौथे, पांचवे, छठवें और सातवें चरण के लिए सभी लोग लगे हुए हैं। यूपी में हुए दो चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह बिछड़ गई है। अब संकेत आने शुरू हो गए हैं, कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार तीन दिनों तक यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे। शनिवार को लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मवई में डोर टू डोर प्रचार करेंगे। इसके अलावा गीता पल्ली, मवई और राजाजीपुरम में सर्वाजनिक सभाओं में शामिल होंगे।
निकाय चुनाव के सदमे से उबरने के बाद आई पुरंदेश्वरी
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, नगरीय निकाय चुनाव के सदमे से उबर गए लगता हैं। अब फिर से आई हैं, और हंटर चलाएं तो ठीक रहेगा। बस्तर में पुरंदेश्वरी ने थूंका था, इसलिए बस्तर से भाजपा साफ हो गई।
राज्य के बड़े भाजपा नेताओं को यूपी दौरे पर नहीं बुलाए जाने पर कहा, बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा नया नेतृत्व खोज रही है। पुराने जो लोग हैं, उनको दरकिनार करना चाहते हैं। इतने सालों तक रहे हैं, उनके साथ इस तरीके का अपमान उनके पार्टी के द्वारा किया जा रहा है यह तो बहुत चिंतनीय है।
रेत का अवैध उत्खनन पर कार्रवाई
रेत और सीमेंट के बढ़ रहे दामों पर कहा, जहां तक सीमेंट की बात है वह हमारे हाथों में नहीं है। यह भारत सरकार के अधीन है। रेत के मामले में अवैध उत्खनन होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी, कार्रवाई की गई तो उसका रिएक्शन देखने को मिल रहा है। बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।
12 हजार ई-स्मार्ट क्लास कहां बनाए केजरीवाल दे जवाब
कुमार विश्वास के बयान पर कहा, केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि 12000 ई स्मार्ट क्लास कहां बनाए। स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट अभी आया है, उसके पहले तो स्मार्ट क्लास का कॉन्सेप्ट दुनिया में नहीं था। कुमार विश्वास के सवाल का केजरीवाल को सीधा-सीधा जवाब देना चाहिए। यह देश की एकता और अखंडता से जुड़ा हुआ है, इसलिए उनको दाएं बाएं नहीं करना चाहिए। आप पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *