छत्तीसगढ़ : रायपुर जिले के गोबरा-नवापारा थाना क्षेत्र में लगातार अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मदलोर में दबिश देकर 200 लीटर महुआ शराब और 400 किलो महुआ जब्त किया है। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम मदलोर में दबिश देकर आरोपी घनश्याम साहू (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कल्पना राठोर, उप निरीक्षक जेबा खान, आरक्षक अनिल कौशिक, आरक्षक पी माधव राव, सुदर्शन चौधरी और मोहन की भूमिका रही।