कांग्रेस सरकार में महिलाओं और बच्चों को मिला भय मुक्त वातावरण

Uncategorized

रायपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, जिस छत्तीसगढ़ में भाजपा के राज में महिलायें और बच्चे असुरक्षित थे। प्रदेश में झलियामारी जैसी दुराचार की घटनायें होती थी। एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बच्चों के विरुद्ध हुए अपराधों में 17 प्रतिशत और महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों में 10 प्रतिशत की कमी आई है। प्रदेश में लूट डकैती और हत्या के मामलों में भी कमी आई है। आज महिलाओं, बच्चों सहित पूरा छत्तीसगढ़ भय मुक्त हो गया है।

उन्होंने कहा, भूपेश सरकार में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने का काम कर रही है। पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है, इसके कारण जनता का पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा पिंक गश्त टीमें बनाई गई हैं। हेल्प लाइन डायल 112 की व्यवस्था को व्यवहारिक एवं प्रभावी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *