मंत्री डहरिया ने कहा- जिन निकायों में खर्च पर नियंत्रण नहीं वहां दिक्कत, आय के साधन बढ़ाएं निकाय

Uncategorized

रायपुर। रायपुर और राजनांदगांव नगर निगम और कई निकायों में वित्तीय संकट और कर्मचारियों को वेतन नहीं बंटने की स्थिति को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि जिन निकायों में खर्च में नियंत्रण नहीं वहां इस तरह की दिक्कत हो रही है। निकाय स्वायत्तशासी संस्था हैं, उन्हें आय के साधन बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

निकायों की वित्तीय स्थिति डगमगाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा, इस तरह की कहीं कोई दिक्कत है,तो दिखावा लेंगे । उन्होंने कहा कि कुछ निकायों में यह समस्या हो सकती है। निकाय स्वायत्तशासी संस्था है। निकायों को आय का साधन खुद बनना चाहिए। निकायों को अपनी आय और खर्च सीमा में नियंत्रण रखना चाहिए। जिन निकायों के खर्च में नियंत्रण नहीं वहां इस तरह की दिक्कत हो रही है। सरकार हर साल निकायों के विकास के लिए राशि देती है।

भाजपा का नैतिक पतन हो गया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया का बयान भाजपा के महाधरने पर कहा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया। सार्वजनिक रूप से पुलिस और कांग्रेस को गाली दी। 15 साल मंत्री रहे उन्हें इस तरह की भाषा का उपयोग करना चाहिए क्या? भाजपा के लोगों का नैतिक पतन हो गया जिसकी कोई सीमा नहीं है। भाजपा के पास न कोई मुद्दा, विजन के साथ उनके पास कोई काम नहीं इसलिए अनावश्यक काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *