थाना आजाद चौक क्षेत्र में चाकू के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 03 नग धारदार/बटनदार चाकू किया गया जप्त

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 12.02.2022 को थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत आमापारा सुलभ शौचालय के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी लोकेश यादव पिता मंगल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बजरंग नगर अंगार मोती मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू, रामकुण्ड में आरोपी अनिल बघेल पिता भंवर बघेल उम्र 30 साल निवासी गीतानगर उत्कल बस्ती थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग बटनदार धारदार चाकू तथा चैबे कालोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास आरोपी सनिल बघेल पिता भंवर बघेल उम्र 24 साल निवासी गीता नगर उत्कल बस्ती थाना सरस्वती नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 42, 43 एवं 44/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *