भाजपा करेगी बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव की दृष्टि से 17 मार्च को रायपुर कलस्टर में बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में करेगी। बुद्धिजीवी सम्मेलन का विषय नया भारत 2019 होगा। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रमेश बैस करेंगे। विशिष्ट अतिथि – पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुभाष राव, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सांसद चंदूलाल साहू, अभिषेक सिंह होंगे। कार्यक्रम संयोजक सच्चिदानंद उपासने, सह संयोजक संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक पाण्डेय व कार्यक्रम समन्वयक अवधेश कुमार जैन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *