एयर पोर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कई मुद्दे पर की चर्चा कहा..कोयला संकट कें सरकार की देन

Chhattisgarh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में एक हजार रुपए की बढ़ोतरी कर इसे 6000 की जगह 7000 सालाना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के आग्रह पर राशि बढ़ाने की बात कही है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के काम काज से बहुत संतुष्ट हैं।

सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों के समस्याओं को समझे जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे नेता राहुल गांधी के निर्देश का हम सभी पालन करेंगे। श्री गांधी के आगमन पर भाजपा के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, उन्हें आंदोलन और प्रदर्शन करने दीजिए वह विपक्ष में है यह उनका अधिकार है। बीजेपी के द्वारा लगाए गए आरोप पर व हाईकमान पर अपना नंबर बढवाने वाली बात पर उन्होंने कहा, हमें इसकी जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के काम से यहां की जनता खुश है। यहां के किसान और मजदूर भाई खुश हैं उनके सामने नंबर बढ़ना अपने आप में काफी है।

कोयला संकट कें सरकार की देन

छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक प्लांट में एससीसीएल के सप्लाई कम होने के कारण कोयले की कमी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार की गलत नीतियों के कारण यह हो रहा है। कोयले में 1.87 हजार करोड़ रुपए के घोटाले की जांच भी नहीं कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *