भाजयुमो की बैठक

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और संभाग प्रभारियों की बैठक शनिवार को राजधानी रायपुर में आहूत की गई हैं। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो जिला प्रभारियों सम्भाग प्रभारियों की आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में प्रातः11 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में बूथों में युवा टोली प्रत्येक बूथ में 20 यूथ की टीम बनाने की कार्ययोजना सहित सभी जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक करने एवं सम्भाग स्तरीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं के आवासीय सम्मेलन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा होगी व आगामी रणनीति बनेगी। बैठक में भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सह प्रभारी ओपी चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित सभी जिलों के प्रभारी सहप्रभारी व सम्भाग प्रभारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *