रायपुर लोकसभा भाजपा बैठक सम्पन्न

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों की संगठन बैठक के  तारतम्य में आज प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की बैठक प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने इस अवसर पर कहा कि देश के स्वाभिमान और सम्पूर्ण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व बहुत जरूरी है। पूरे देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व में भारत का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित मान रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता भी राष्ट्रीय भावना के साथ मोदी जी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के साथ है। हमारे कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विक्रम उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पिछले दो दशक से लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करती आ रही है। हमारे कार्यकर्ता जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखेंगे और राज्य की सभी 11 सीटों पर कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी मिशन ही हमारा मिशन है। मोदी मिशन का अर्थ यही है कि सबसे पहले देश। छत्तीसगढ़ की जनता इस मिशन में भाजपा के साथ है।

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को पसंद कर रहा है और भारत के साथ मिलकर विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी जी ने देश की आम जनता के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है और देश के स्वाभिमान को चरम पर पहुंचाया है। आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में मोदी ने जो दृढ़ता दिखाई है उससे विश्व बिरादरी में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत की तरफ सहयोग की उम्मीद से देख रहे है तो यह मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम  है। विश्व मंच पर भारत की गरिमा बढ़ी है। समूचा देश चाहता है कि मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्पूर्ण विकास हो। छत्तीसगढ़ की जनता भी इसी भावना के साथ मोदी जी का नेतृत्व चाहती है।

वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। रायपुर लोकसभा की बैठक में रायपुर सांसद रमेश बैस, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक शिवतरन शर्मा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, नवीन मार्कंडेय, नंदे साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, मोतीलाल साहू सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुलाब टिकरिया, शहर अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *