रायपुर, 22 जनवरी 2022/ वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 26 के लिए 2 लाख रूपए की राशि से स्वीकृत मंच निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन किया।
अकबर ने पार्षदों व वार्ड 26 के अश्वनी कौशिक, जुठेल साहू, सुरज कौशिक, गोपी कोशिक, दीपक बर्मन, लल्ला साहू से वन-टू-वन संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। मंत्री अकबर ने वार्डवासियों कि समस्याएं भी सुनी तथा वार्ड के लोगों की समस्याएं के ठोस समाधान के प्रयास के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को निर्देशित भी किया। वार्डवासियों ने वार्ड नंबर 25 तथा 26 में आंगनबाड़ी भवन बनाने अपनी मांग रखी, जिस पर मंत्री अकबर ने जल्द ही आंगनबाड़ी भवन बनवाने का आश्वासन दिया।
अकबर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी वर्गाे के हितों एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में अथक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव, गरीब, किसान, वनवासी से लेकर युवाओं और महिला समूहों के आर्थिक उत्थान के लिए योजना और कार्यक्रम बनाकर लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में सभी समाज के हित और उसके सामाजिक उत्थान के दिशा में हम लागतार प्रयास कर रहे है और इसी तरह आगे भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।
इस वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पार्षद चुनाव खान, भीखम कोसले, अशोक सिंह, मोहित महेश्वरी, संतोष यादव, सुनील साहू, उत्तम गोप, संजय लांझी, उमंग पाण्डेय, एल्डरमेन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, हिरेश, श्रीमती दुलेश्वरी बाई, सीएमओ नरेश वर्मा, वार्ड नंबर 26 के अश्वनी कौशिक, जुठेल साहू, सुरज कौशिक, गोपी कोशिक, दीपक बर्मन, लल्ला साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री ने आकांक्षी जिला सुकमा में हुए बेहत्तर कार्याे को सराहा http://hns24news.com/?p=43356