कोण्डागांव में भाजपा प्रत्याशी की बहन के साथ झूमाझपटी

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : कोंडागांव  में भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी के बहन के साथ झूमाझटकी और मारपीट की घटना की घोर निंदा करते हुए बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि कोण्डागांव सहित पूरे प्रदेश में तय हार से तिलमिलाई कांग्रेस अब निम्न स्तर के कृत्य में संलग्न हो गई हैं।

कोण्डागांव में भाजपा प्रत्याशी की बहन अपने निजी कार्यवश कहीं जा रही थी उसे मोहन मरकाम और उनके समर्थकों द्वारा रोककर टीचर होते हुए प्रचार करने की बातें कहते हुए धमकी देना और झूमाझटकी करना कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। कश्यप ने कहा कि बीच बचाव में आये लकी अरोड़ा नाम के एक स्थानीय व्यक्ति की बेदम पिटाई की गई। खुद मोहन मरकाम और उनके इशारे पर सुरक्षा गार्डों द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ देना गंभीर कृत्य है।
कश्यप ने तत्काल प्रभाव से मोहन मरकाम की गिरफ्तारी और सुरक्षा गार्डों को बर्खास्त करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *